लखनऊ में दबंग ने जमीनी विवाद में की फायरिंग, गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के चिनहट इलाके में एक दबंग ने भूमि विवाद में लेखपाल के मौजूदगी में फायरिंग कर दी। इस मामले में दबंग को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चिनहट थाना क्षेत्र स्थित नंदपुर गांव में राधा देवी की जमीन है। जिसपर दो लोग कब्ज़ा करने की नियत रख रहे हैं। सोमवार को जमीन की पैमाइश करने लेखपर और अन्य कर्मी पहुंचे थे। 

तभी मौके पर रामसुमिरन नाम के दबंग ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि दबंग जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करता है। मौके पर ही दबंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।   

ये भी पढ़ें -अयोध्या: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के इंताजाम दुरुस्त, स्पेशल डीजी ने दी जानकारी

संबंधित समाचार