ओटीएस में लापरवाही: नए साल में कई अभियंता पर पड़ेगी भारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक मुश्त समाधान (ओटीएस) योजना 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। अब योजना में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। नए साल में कम पंजीकरण कराने वाले एसडीओ और जेई को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। शहरी क्षेत्र में कम पंजीकरण होने पर हाल ही में अधीक्षण अभियंता का तबादला कर दिया गया था।

आठ नवंबर को ओटीएस योजना की शुरुआत की गई। पाॅवर काॅरपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल लगातार अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दे रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी कई अभियंता और संविदा कर्मचारी योजना में पंजीकरण नहीं करा सके। पिछले दिनों शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के करीब 20 संविदा कर्मचारियों को काम से निकाल दिया गया।

इसके अलावा सिरौली, फरीदपुर ग्रामीण, वल्लिया, मीरगंज, महानगर, सुभाषनगर, सनसिटी समेत कई उपकेंद्र के अवर अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करके कम पंजीकरण की वजह पूछी गई। वहीं पिछले दिनों शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल को तबादला भी कर दिया गया। अब 31 दिसंबर के बाद कम पंजीकरण कराने वाले अभियंताओं की समीक्षा रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उसके बाद कई अभियंता पर कार्रवाई की जाएगी।

अभी योजना में एक सप्ताह का समय बचा है। जिसमें सभी को अधिक से अधिक पंजीकरण कराने को कहा गया है। 1 जनवरी के बाद समीक्षा की जाएगी। जिसका प्रदर्शन खराब पाया गया उसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। -अशोक कुमार चौरसिया, अधीक्षण अभियंता

ये भी पढे़ं- बरेली: प्रकाश ने दरगाह पर गुजारे दिन, लोग कहने लगे हजरत

 

संबंधित समाचार