लखनऊ: राजधानी की सड़कों पर बिना नंबर की उत्तर प्रदेश शासन लिखी इनोवा कार दौड़ती रही, किसी को नहीं लगी भनक, देखें video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार। राजधानी लखनऊ की सड़कों पर उत्तर प्रदेश शासन लिखवाकर बिना नंबर प्लेट की इनोवा गाड़ी मंगलवार की सुबह दौड़ती नजर आई। इस गाड़ी के आगे पीछे बड़े-बड़े मोटे अक्षरों में लिखा था उत्तर प्रदेश सरकार। इसके अलावा अंग्रेजी के अक्षरों में कीप डिस्टेंस भी लिखा था। इस गाड़ी का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी शिकायत की गई लेकिन गाड़ी नहीं पकड़ी जा सकी।

लखनऊ में परिवहन विभाग, यातायात पुलिस की उदासीनता ऐसे वाहनों को बढ़ावा दे रही है इन वाहनों का चालान तक नहीं होता है ना ही ऐसे वाहनों को कभी रोकने का प्रयास होता है। खास बात तो यह है कि नंबर प्लेट की जगह शासन लिख लिया तो अब  नंबर प्लेट क्यों लगाएंगे, KEEP DISTANCE भी तो इसीलिए लिखवाया है। 

बता दे कि प्रदेश भर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा माह चल रहा है लोगों को ट्रैफिक नियमों और सड़क पर गाड़ी चलाने की नियमों की जानकारी दी जा रही है। यातायात नियमों का पालन कराया जा रहा हैं। वहीं दूसरी ओर बिना नंबर प्लेट की दौड़ रही गाड़ियां परिवहन, ट्रैफिक विभाग की लापरवाही को साबित कर रही है। लोगों का कहना है कि ऐसी गाड़ियों को आखिर क्यों छूट दी जाती है। क्या उत्तर प्रदेश शासन लिख लिया तो नंबर प्लेट की आवश्यकता नहीं है। अगर ऐसी वाहनों से कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा।

वहीं जब इस संंबंध में परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हाई सिक्योरिटी एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाना सभी गाड़ियों में अनिवार्य है। आरटीओ प्रवर्तन टीम को निर्देश दिए हैं। ऐसे वाहनों को पकड़कर बंद करने की कार्रवाई करें। किसी भी वाहन को बिना नंबर प्लेट की चलने की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने के साथ जुर्माना वसूला जाएगा। 

यह भी पढे़ं; लखनऊ: कैनोपी प्रबंधन से समृद्धि का जरिया बनेंगे आम के बागान, उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ने से किसान होंगे खूब मालामाल!

संबंधित समाचार