अमरोहा: डीएम को अपना दर्द सुनाते हुए बेहोश हुईं EO दीपिका शुक्ला, बताया जान को खतरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा। जोया की ईओ दीपिका शुक्ला ने रविवार को डीएम से मुलाकात की और आपबीती सुनाई। ईओ दीपिका शुक्ला ने जान का खतरा बताते हुए डीएम से कहा कि मैं ईमानदारी से काम कर रही हूं तो नेता, दबंग कर्मचारियों के गैंग का उत्पीड़न सहना पड़ रहा हैं और ईमानदारी से काम नहीं करने दे …

अमरोहा। जोया की ईओ दीपिका शुक्ला ने रविवार को डीएम से मुलाकात की और आपबीती सुनाई। ईओ दीपिका शुक्ला ने जान का खतरा बताते हुए डीएम से कहा कि मैं ईमानदारी से काम कर रही हूं तो नेता, दबंग कर्मचारियों के गैंग का उत्पीड़न सहना पड़ रहा हैं और ईमानदारी से काम नहीं करने दे रहे हैं।

इतना ही नहीं  ईओ दीपिका शुक्ला को परेशान करने के लिए शासन से झूठी शिकायतें कर रहें हैं। विभाग के कर्मचारियों की नेताओ से सांठगांठ देखने को मिल रही हैं। ईओ दीपिका शुक्ला को डराने के लिए दबंगो ने कर्मी को भी पीटा है।

वहीं डीएम को अपनी आपबीती सुनाते हुए ईओ बेहोश हो गई। ईओ दीपिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संबंधित समाचार