आंबेडकरनगर : विकसित भारत संकल्प यात्रा में गया था शिक्षा मित्र, इस हालत में मिला शव  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आंबेडकरनगर, अमृत विचार। 40 वर्षीय शिक्षामित्र का गड्ढे में शव मिलने से हडक़ंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुर गांव का है। 

मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश कुमार पांडेय निवासी रुकुनपुर थाना मालीपुर जो शिक्षामित्र हैं। जो बीते मंगवार को गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम था वहां लोगों के साथ कुछ खाने-पीने का प्रोग्राम था। जब वह देर रात अपने घर नहीं पहुंचे तो घर वालों द्वारा उनकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन उनका कहीं पर पता नहीं चल सका। 

बुधवार को एक गड्ढे में उनका शव और बाइक मिला। मृतक के शरीर में कई जगह पर काफी चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ की। वहीं मालीपुर थाना अध्यक्ष प्रियंका पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें -Jaunpur jewelery merchant murder case : ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या और लूट के आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार