शराब पीकर वाहन चलाते मिले चालक, 17 ऑटो पर क्षमता से अधिक सवारियां भी मिलीं...सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का चौकाने वाला सच
सड़क सुरक्षा अभियान में वाहनों की जांच करती टीम।
मुरादाबाद, अमृत विचार। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का यह सच चौकाने वाला है। बुधवार को टीम के सदस्यों ने इस तरह के आरोप में वाहनों के चालान और विभागीय कार्रवाई की है। जिसकी रिपोर्ट में 17 ऑटो पर क्षमता से अधिक सवारियां मिलीं और 15 दोपहिया चला रहे लोग शराब का सेवन किये हुए थे। विभाग की ओर से पांच मामलों में कार्रवाई भी की गई है।
अभियान की अगुवाई कर रहे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आनंद निर्मल और उनकी टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच की कार्रवाई की है। बताया गया कि दिल्ली, संभल और चंदौसी रोड पर क्षमता से अधिक यात्री ले जा रहे 38 ऑटो की जांच की गयी। ऐसे 17 के विरुद्ध क्षमता से अधिक सवारी बैठाने की वजह से प्रवर्तन की कार्रवाई की गयी। 15 दोपहिया वाहन चालकों की शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई है।

टीम ने ब्रीथ इन्हेलर और अन्य साधनों से नशा करने की जांच की। अभियान में श्रीकृष्ण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंगूपुरा के वाहनों की जांच की गयी। इन बसों के सीटों के शीशे, ड्राइवर की सीट बेल्ट, वाइपर, इंडिकेटर, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स तथा आकस्मिक निकास द्वार जांची गई। चालकों एवं परिचालकों को बताया गया कि कोहरे को देखते हुए वाहनों को सुरक्षित ढंग से चलाएं। वाहन को दायें या बाईं ओर मोड़े तो इंडिकेटर का प्रयोग अवश्य करें।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अधूरी रह गई आस...जेल निर्माण में एस्टीमेट की स्वीकृति बनी रोड़ा, एक्स-रे मशीन भी नहीं मिली
