बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला छात्र का शव, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने जब उसका शव कमरे में फंदे पर लटका देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। 

जानकारी के अनुसार थाना क्योलड़िया के गांव लेखराज निवासी स्वंतत्र कुमार (22) पुत्र मोहनस्वरूप ने बताया कि उनके गांव में दो मकान हैं। आज सुबह उनका बेटा अपने दूसरे मकान पर गया था। सुबह जब वह आठ बजे तक वापस नहीं आया तो उन लोगों ने वहां जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका था। आरोप है उसकी गांव में जिन लोगों से रंजिश चल रही हैं, उन लोगों ने हत्या कर उसके बेटे के शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटका दिया। मृतक बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र था।

ये भी पढ़ें- बरेली: राजस्व मंत्री ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर तहसील सदर का किया निरीक्षण, ओवरलोड वाहनों से दुर्घटनाएं होने का मामला उठा

संबंधित समाचार