कासगंज: धुमरी-सिढ़पुरा मार्ग का 29 करोड़ 52 लाख 17 हजार की लागात से होगा चौड़ीकरण
DEMO IMAGE
कासगंज, अमृत विचार: सांसद के प्रयास से धुमरी-सिढ़पुरा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए स्वीकृति मिल गई है। 29 करोड़ 52 लाख 17 हजार की लागत से चौड़ीकरण होगा। इसके लिए प्रथम किश्त अवमुक्त भी हो चुकी है। क्षेत्रीय सांसद ने लोक निर्माण मंत्री के आवास पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया है।
धुमरी से सिढ़पुरा तक सुदृढीकरण एवं चौड़ीकरण के लिए सांसद राजवीर सिंह काफी प्रयासरत थे और निरंतर पहल कर रहे थे। अब उनकी यह पहल सार्थक हुई है। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने धुमरी सिढ़पुरा के बीच चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी है।
धुमरी और सिढ़पुरा दोनों ही क्षेत्र सांसद राजवीर सिंह के लोकसभा क्षेत्र में है। जबकि धुमरी एटा और सिढ़पुरा कासगंज में लगता है। सांसद ने अमृत विचार से वार्ता करते हुए बताया कि चौड़ीकरण की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए सात करोड़ 38 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त भी हो गई है।
उन्होंने बताया कि वह निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत है। एटा-कासगंज दोनों जिलों में सामान रूप से विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही धुमरी-सिढ़पुरा मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य शुरू हो जाएगा। सांसद ने अपने पुत्र उत्तर प्रदेश के शिक्षाराज्यमंत्री संदीप सिंह के साथ पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें- कासगंज: केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
