कासगंज: केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
कासगंज, अमृत विचार: भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र की बैठक शहर के रेलवे रोड स्थित गंगा देवी माहेश्वरी भवन में हुई। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों को गति देने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा की। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने क आहवान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि तीन राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा को मिली सफलता से कार्यकर्तओं का उत्साह दुगना हुआ है। अब लोकसभा चुनाव की तैयारी है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन पहुंचाएं।
उन्होंने इसके लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि नमो ऐप अभियान को जोर शोर से चलाया जाए। उन्होंने इसके लिए अभी जिलों में जिला प्रभारी बनाए जाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि नमो ऐप के लिए जो भी जिला प्रभारी बनाए गए हैं वह पूरी मेहनत के साथ आमजन के मोबाइलों में नमो ऐप डाउनलोड कराएं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भूमिका तय की जाए। उन्होंने कहा कि अब समय नहीं है कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए।
ब्रज क्षेत्र की सभी लोकसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर भेजा जाएगा। यह कार्यकर्ताओं के मेहनत पर ही संभव है। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा एडवोकेट ने किया। भाजपा जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, नीरज शर्मा, एवं जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अन्य अतिथियों का भी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। बैठक में ब्रज क्षेत्र के सभी संगठानात्मक इकाइयों के अध्यक्ष महामंत्री मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- कासगंज: बीएसए कार्यालय पर उमड़े शिक्षक, जल्द मिलेगी तैनाती
