प्रयागराज: एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला पहुंचे संगम नगरी, बड़े हनुमानजी का किया दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला रविवार को संगमनगरी पहुंचे। जहां उन्होंने श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन पूजन किया। इस दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें हनुमानजी का चित्र भेंट कर उमका स्वागत किया गया। 

उनके आने के पहले मंदिर और उसके आस पास कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे। इसके बाद हवाई मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हो गए। मध्य प्रदेश के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को संगम तट पर पहुंचे। उनके पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने मां गंगा के दर्शन किया और बड़े हनुमानजी का आशीर्वाद लेने के मंदिर पहुंचे। 

डिप्टी सीएम शुक्ला मंत्रालय मिलने के बाद वह दर्शन के लिए संगमनगरी पहुंचे थे। उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय मिला है। मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें श्री बड़े हनुमानजी का चित्र भेंट किया गया।पूजन के बाद वह प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे और भोपाल के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : KGMU में जल्द शुरू होगा स्किन बैंक, बर्न मरीजों के इलाज में मिलेगी मदद

संबंधित समाचार