बरेली: नए साल में शिक्षकों को मिलेगा पदोन्नति का उपहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बीएसए को दिए निर्देश

बरेली, अमृत विचार। नए साल में उच्च प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति की उम्मीद जागी है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बीएसए को पत्र भेजकर जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। इसको लेकर शिक्षक उत्साहित हैं।

दरअसल, उच्च प्राथमिक स्कूलों में तैनात शिक्षकों की पदोन्नति करीब आठ वर्षों से नहीं हुई है। लंबे समय से शिक्षक पदोन्नति की मांग करते आ रहे हैं। 28 दिसंबर को सचिव की ओर से बीएसए को भेजे पत्र में कहा गया है कि जिला स्तर से यूपी अध्यापक सेवा नियमावली के अनुसार शिक्षकों के ऑनलाइन विद्यालय आवंटन और आदेश की कार्यवाही साफ्टवेयर के माध्यम से 6 जनवरी तक पूरी की जानी है।

पदोन्नति के बाद शिक्षकों को कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण करने वाले शिक्षकों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि परिषद की ओर से प्राप्त निर्देश के अनुसार आगे की कार्यवाही शुरू करा दी गई है। निर्धारित समय में साफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन स्कूलों का आवंटन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

उम्मीद है कि पदोन्नति की प्रक्रिया जल्द पूर्ण होगी। नए साल में शिक्षकों को नए विद्यालय में जाकर अध्यापन का अवसर मिलेगा-पूजा गंगावार, सहायक अध्यापक।

पदोन्नति के लिए शासन का यह कदम सराहनीय है। लंबे समय से मांग कर रहे शिक्षक भी इस आदेश से उत्साहित हैं। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा- हरीश बाबू शर्मा, शिक्षक नेता।

करीब 11 महीने से पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि नए साल में शिक्षकों को पदोन्नति का तोहफा मिल जाएगा- सारिका सक्सेना, सहायक अध्यापक।

ये भी पढ़ें- 

संबंधित समाचार