संभल : बीच सड़क पर ट्रैक्टर से स्टंट कर रहा था युवक, चली गई जान...देखें VIDEO 

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

स्टंट करते समय ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर युवे की मौत

संभल,अमृत विचार। कार बाइक से स्टंट की बात सुनी होगी। लेकिन, संभल में एक युवक ने बीस सड़क पर ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट किए। स्टंट करते समय अचानक ट्रैक्टर पलटा तो नीच दबकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। 

घटना संभल जनपद के नखासा थाना क्षेत्र में संभल हसनपुर मार्ग पर हुई। मुहल्ला महमूद खां सराय निवासी जाकिर खेत से ट्रैक्टर लेकर घर वापस आ रहा था। रुकनुद्दीन सराय चौराहे पर जाकिर ने अचानक ट्रैक्टर से स्टंट करने शुरु कर दिये। जाकिर ने बीच सड़क पर ट्रैक्टर को तेज रफ्तार के साथ गोल-गोल घुमाना शुरु किया तो अचानक ट्रैक्टर पलट गया। जाकिर ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

जाकिर की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे।परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए जाकिर का शव लेकर घर आ गए। जाकिर की अभी शादी नहीं हुई थी। वह सात बहनों का अकेला भाई था और खेती बाड़ी का काम खुद ही संभाल रहा था।

ये भी पढें : संभल: ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को अचानक आई खून की उल्टी, मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

वक्फ रिकॉर्ड में दर्ज मंदिर और धर्मशालाओं को मुक्त कराया, कब्जों के खिलाफ जाएंगे कोर्ट- चेयरमैन
चिन्नास्वामी में RCB का 'विराट' धमाका: गुजरात को रौंदकर बनाया जीत का ऐतिहासिक अर्धशतक, MI-CSK के स्पेशल क्लब में एंट्री
फार्मर रजिस्ट्री की बाध्यता खत्म : सरकारी केंद्रों की तरफ बढ़ा किसानों का रुझान, एक दिन में पांच हजार क्विंटल गेहूं खरीद
लखनऊ के पानदरीबा से पकड़ी गई उज्बेकिस्तानी महिला : पासपोर्ट-वीजा नहीं, पता चला दूसरा नाम, नहीं मिले कोई दस्तावेज
AAP का राज्यसभा में 'पावर सरेंडर':स्वाति मालीवाल के विवाद से लेकर राघव चड्ढा तक... जानें कैसे टूटा आम आदमी पार्टी का तैयार प्लॉट?