कौशांबी में 31 दिसंबर को जमकर छलका 'जाम', न्यू ईयर वेलकम में पी गए 40 लाख की शराब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशाम्बी। जिले में 31 दिसंबर को लगभग 40 लाख की शराबियों ने एक दिन में गटक ली दारू। बता दे की जिले में अंग्रेजी और देशी शराब तथा बियर की खूब हुई बिक्री। जहां एक तरफ 22 लाख 50 हजार की देशी दारू की बिक्री हुई वहीं 12 लाख 95 हजार की अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई। 

इसी तरह 4 लाख 45 हजार की बियर की बिक्री हुई है। देखा जाए तो 31 दिसम्बर को लगभग 40 लाख की शराब पी गए कौशाम्बी के लोग। नए साल का लोगों ने शराब पीकर जश्न मनाए और शराबियों द्वारा एक दिन 40 लाख की गटक गए शराब।इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी राजेश प्रसाद ने बताया की जिले के विभिन्न दुकानों से अंग्रेजी,देशी और बियर की कुल 40 लाख की शराब की बिक्री हुई है।

यह भी पढ़ें;-बहराइच: केंद्र के नए कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे रोडवेज बस चालक, प्रदर्शन कर लगाया जाम

संबंधित समाचार