लखनऊ : सिविल अस्पताल की पैथालॉजी में लगी आग, धुंआ भरने से मची भगदड़ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के हजरतगंज स्थित डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में आग लग गई है। यह आग सिविल अस्पताल के प्रथम तल स्थित पैथोलॉजी विभाग में लगी है। अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में आग लगने से चारों तरफ धुआं भर गया। जिससे वहां मौजूद मरीजों और स्टाफ में भगदड़ मच गई। आनन फानन में इस घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पैथालॉजी के एक उपकरण में आग लग गई थी। इस उपकरण से कल्चर जांच के लिए सैंपल हीट किया जाता है। आज जब सैंपल हीट किया जा रहा था। उस दौरान आग लगने की घटना हुई। हालांकि इस घटना से कोई नुकसान नहीं हुआ है। तत्काल ही आग पर काबू पा लिया गया था। इतना ही नहीं मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई थी।

धुयें से मची भगदड़

सिविल अस्पताल के जिस तल पर पैथालॉजी स्थित है, उसी तल पर वार्ड और प्रशासनिक कार्यालय भी है। इतना ही नहीं पैथालॉजी के पास ही ओटी भी बनी हुई है। आग लगने की घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को पता चली। वहां पर अफरा तफरी मच गई। उधर आग की वजह से प्रथम तल धुयें ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया था। जिसे हालात और खराब हो गये थे। वार्डों में मौजूद मरीज और उनके परिजनों को भी धुयें के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- जो 2014 में आए थे, वह 2024 में चले जाएंगे

संबंधित समाचार