रायबरेली: चालकों के चक्का जाम का मंडियों पर पड़ा असर, महंगी हुई सब्जी
रायबरेली, अमृत विचार। केंद्र सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बनाये गये हिट एंड रन कानून के खिलाफ भड़का चालकों का गुस्सा अब खान पान की चीजों पर असर डालने लगा है। देश भर के चालकों की चक्का जाम से जहां माल वाहकों का आवागमन बंद है वहीं मंडियो में बची सामान बढ़े हुए रेट पर बिक रहा है जिससे आम जन की जेब पर असर पड़ा है।
शहर की सब्जी मंडी में मंगलवार को इसका असर देखा गया। दो दिनों से मंडी में कोई वाहन न आने से सब्जियों के दाम आसमान पर पहुँच गये। गौरतलब है कि सरकार द्वारा चालकों पर हिट एन्ड रन कानून लागू करने कों लेकर सभी चालक नाराज है और उनका कहना है यह काला कानून उनके खिलाफ जिसमें किसी घटना के बाद चालक को दस वर्ष की सजा व पांच लाख जुर्माने का प्रविधान है।
सब्जियों का दाम पर नजर
सब्जी----दो दिन पहले दाम--- अब दाम
आलू------ 800--------------------1200
प्याज------1800-----------------3200
मटर-------1800-----------------3600
मिर्चा------2500-----------------3500
सभी भाव कुंतल में
ट्रक चालकों ने वाहनों को खड़ा कर की नारेबाजी
महराजगंज, रायबरेली। कस्बे के निकट पाली गांव व टैम्पो स्टैंडों पर हिट एंड रन कानून के विरोध में वाहन चालकों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क से जाम खाली कराकर प्रदर्शन कर रहे ड्राइवरों को शांत कराया। ड्राइवरों की हड़ताल से महराजगंज कस्बे से होकर जाने वाली यात्री बसें व टैक्सी की हड़ताल होने से रायबरेली, बछरांवा व लखनऊ समेत अन्य जगहों पर जाने के लिए यात्री परेशान हो रहे है।
चालकों की हड़ताल का असर होने के कारण बसों मे यात्रियों का दबाव अधिक है। चालकों की हड़ताल से थोक सब्जी बाजार में सप्ताह के पहले दिन सब्जियों की आवक कमतर होने से फल व सब्जियों के दामों में दस रुपए तक का उछाल आया है। सब्जी एवं फल कारोबारियों का कहना है कि बाहर से माल न आने से कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
दो दिनों में फल व सब्जियों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी
अनार 70 रुपए से 90 रुपए।
सेब 80 रुपए से 100 रुपए।
आलू 8 रुपए से 12 रुपए।
प्याज़ 18 रुपए से 25 रुपए।
मटर फली 30 रुपए से 50 रुपए।
टमाटर 20 रुपए से 30 रुपए।
यह भी पढ़ें:-स्कूली वैन में लगवाना होगा CCTV कैमरा, तीन महीने का मिला समय, सरकार के इस कदम की अभिभावकों ने की सराहना
