Banda Weather: बूंदाबांदी से शीतलहर और हाड़कपाऊ ठंड में इजाफा, इतने दिन तक जूनियर विद्यालय बंद रखने का आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में बूंदाबांदी से शीतलहर और हाड़कपाऊ ठंड में इजाफा।

बांदा में बूंदाबांदी से शीतलहर और हाड़कपाऊ ठंड में इजाफा। 15 जनवरी तक डीएम ने जूनियर तक के विद्यालय बन्द रखने का आदेश दिया।

बांदा, अमृत विचार। मंगलवार शाम से रुक रुककर हो रही बूंदाबांदी से बुंदेलखंड में हड़कपाऊ ठंड और शीतलहर में भारी इजाफा हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने एक हफ्ते पहले ही बारिश की संभावना जताई थी। ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने आगामी 15 जनवरी तक प्राइमरी व जूनियर स्तर के सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है।

बुंदेलखंड में बीते लगभग एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। एक हफ्ते से यहां के लोगों को सूर्य नारायण के दर्शन तक नहीं हुए हैं। हालात यह है कि मारे ठंड के लोग अपने घरों में कैद रहकर आज और हीटर सीखने को मजबूर है। अब तक पारा लुढ़ककर अधिकतम 7 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है।  तकरीबन एक सप्ताह पहले मौसम वैज्ञानिकों ने बुंदेलखंड में बारिश की संभावना जताई थी, जो अब सच साबित हो रही है।

बांदा समाचार (10)

मंगलवार शाम से यहां रुक रुककर  बूंदाबांदी हो रही है जिससे शीत लहर और हड़कपाऊ ठंड में भारी इजाफा हो गया है मौसम के हालात को देखते हुए नहीं लगता कि अभी यहां के लोगों को जल्द गुनगुनी धूप सेकने को मिलेगी।  

बेमौसम हो रही इस बूंदाबांदी और बरसात से यदि यहां की फसलों के नुकसान और फायदे की बात की जाए तो किसानों का कहना है कि बारिश से सरसों की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है , क्योंकि बारिश के कारण सरसों की फसल में चेपा नामक कीट लगने की संभावना बढ़ जाती है, जो सरसों का रस चूस लेता है। मटर की फसल को भी नुकसान बताया जा रहा है।

आप जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह की ब्रेन अटैक से मृत्यु

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व ग्राम प्रधान गुरेह अवधेश सिंह की बीती रात शीतलहर और हाड़कपाऊ ठंड के चलते ब्रेन अटैक (लकवा) से मृत्यु हो गई। गुरेह स्थित आवास में अटैक पड़ते ही परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय ही उनकी मृत्यु हो गई। वे तकरीबन 59 वर्ष के थे। श्री सिंह पण्डित जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बाँदा में छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

बांदा आम

आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले वे कांग्रेस में रहे, लेकिन लंबे समय तक काम करने के बाद भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से कोई तवज्जो न मिलने के कारण उन्होंनेनाम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। उनके असामयिक निधन पर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी शिल्लू, अशोक सिंह गौर, पियूष गुप्ता, सुशील त्रिवेदी, सुरेंद्र मिश्र, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे, पूर्व अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्र, राजेश दीक्षित, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज, अमित सेठ भोलू, बिंदा तिवारी, समेंत पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने दुःख जताया है।

ये भी पढ़ें- कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर बने अखिल कुमार, 1994 बैच के IPS, निर्भय गुर्जर का एनकाउंटर करने पर चर्चां में आए

 

संबंधित समाचार