Video - केशव मौर्य बोले - बाकी सब मोदी कर देंगे, तुम कमल का बटन दबा देना 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

कहा - अयोध्या में राम मंदिर बनने से ही कई विपक्षी पार्टियों का हाजमा हुआ खराब

संतकबीरनगर, अमृत विचार। जिले में बुधवार की दोपहर मेहदावल विधानसभा के करमैनी गांव में " विकसित भारत संकल्प यात्रा " कार्यक्रम में पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी के गारंटी योजना की उपलब्धि को बताया और सपा व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। डिप्टी सीएम ने कहा कि राम मंदिर बनने से कई विपक्षी पार्टियों को पेट का हाजमा खराब हो गया है और वे बनावटी राम भक्त बन गए हैं। उन्हें वह दिन भूल गया जब उन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थी। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में रोज दंगे होते थे और आज विकास हो रहा है। सड़क का काम तेजी से हो रहा है। भारत संकल्प यात्रा मोदी जी की गारंटी की गाड़ी है। इस यात्रा को अपार जन समर्थन मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर शब्दों के बाण चलाए।

सपा प्रमुख और विपक्ष पर निशाना साधते हुए केशव मौर्य ने कहा कि पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। अखिलेश यादव परिवार से ज्यादा नहीं सोंच सकते। बीजेपी ने मध्य प्रदेश में एक यादव को मुख्यमंत्री बनाया है। इस बात से अखिलेश यादव बेहद निराश हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रत्येक व्यक्ति की हर समस्या के समाधान की यात्रा है। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी हर समस्या के समाधान की गारंटी है। विकसित भारत के संकल्प के साथ, मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश व प्रदेश के कोने-कोने में पहुंच रही है। अब आम लोगों ने इस यात्रा की कमान संभाल लिया है। हर व्यक्ति इस यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित है। एक जगह जहां पर यात्रा खत्म होती है, वहां से दूसरे गांव, शहर के लोग इस यात्रा की अगुवाई करने लग जाते हैं। 

मोदी की गारंटी वाली गाड़ी' के सत्कार की भी एक बड़ी स्पर्धा चल रही है। डिप्टी सीएम ने मोदी की गारंटी वाली गाड़ी युवा शक्ति और नारी शक्ति दोनों को ही सशक्त कर रही है। इसका अधिक से अधिक लाभ आप सब लोग उठाएं और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं। हमारा संकल्प, विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है।

यह रहे मौजूद
करमैनी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रमुख रूप से एमएलसी सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, क्षेत्रीय सांसद इं. प्रवीण निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी, विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक गणेश चौहान, विधायक अंकुर राज तिवारी, पूर्व , सांसद इंद्रजीत मिश्र, अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष सेतबान राय, जिला उपाध्यक्ष अमर राय, कौशलेश सिंह दीपू, ज्ञानेंद्र मिश्र, राकेश कुमार त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि आनंद तिवारी, ब्लॉक प्रमुख मेंहदावल प्रतिनिधि बसन्त तिवारी, मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -कांग्रेस नेता ने कहा- राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कर्नाटक में गोधरा जैसी घटना की आशंका

संबंधित समाचार