रामपुर: कोहरे के चलते लालगढ़-गोहाटी एक्सप्रेस रद्द, यात्री परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार: बुधवार को सुबह कोहरा अधिक रहने के कारण यात्री परेशान रहे। जबकि लालगढ़-गोहाटी एक्सप्रेस  ट्रेन रद्द रही। इसके अलावा जनसेवा एक्सप्रेस पहले से ही 28 फरवरी  तक के लिए रद्द कर दिया गया है। जिसका प्रभाव यात्रियों पर लगातार पड़ रहा है। ठंड बढ़ने से लोग सुबह घरों में दुबके रहे। पूरे लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर जाते नजर आए। 

लगातार घने कोहरे का सितम जारी है। सुबह से ही काफी घना कोहरा छाया जाता है,जोकि पूरे दिन  रहता है। इसके कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं। कोहरे के चलते  बुधवार को लालगढ़ गोहाटी एक्सप्रेस रद रही। जिससे दिल्ली  से आने वाले यात्रियों को काफी परेशानियां आईं।

इसके अलावा  रेलवे स्टेशन पर सुबह 10:23 पर पहुंचने वाली जम्मूवती-कोलकाता  करीब दो घंटे देरी से रामपुर पहुंची। बरेली की ओर जाने वाले यात्री स्टेशन पर इस ट्रेन का इंतजार करते रहे। दूसरी तरफ बसों के संचालन में भी कोहरे का असर दिख रहा है। रात्रि के समय चलने वाली बसों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। बसें काफी धीमी गति से चल रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बसों में सवरियां कम मिलने के कारण भी यात्री काफी समय रोडवेज में बैठकर बिता रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रामपुर : इमामबाड़े से उठी आग की लपटें, जले ताजिए... शॉर्ट सर्किट या अगरबत्ती बनी हादसे का सबब

संबंधित समाचार