सहारनपुर: पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। सहारनपुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद हरियाणा के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि सरसावा पुलिस तीन जनवरी की रात को नकुड रोड पर शाहजहांपुर तिराहे के पास जांच पड़ताल कर रही थी, तभी उन्होंने हरियाणा के यमुनानगर की ओर से मोटरसाइकिल से आ रहे एक युवक को रूकने का इशारा किया लेकिन मोटरसाइकिल सवार ने रूकने की बजाय पुलिस पर गोली चला दी। 

पुलिस ने भाग रहे बदमाश का पीछा किया तभी एक किलोमीटर दूर जाने पर बदमाश की मोटरसाइकिल फिसल गई ओर वह नीचे गिर पड़ा। पुलिस को आता देख बदमाश ने फिर से पुलिस पर गोली चलायी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की। 

पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जैन ने बताया कि पुलिस ने घायल बदमाश अमन को गिरफ्तार कर लिया और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमन हरियाणा के करनाल जिले के इद्री थाना क्षेत्र में खानपुर का निवासी है।  

यह भी पढ़ें:-सीएम योगी और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार, ISI कथित ट्विटर आईडी से की पोस्ट

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज