कासगंज : श्रद्धालुओं ने कांवड़ कांधे पर रख सफला एकादशी पर लगाई पंचकोसीय परिक्रमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गंगा मैया और श्रीवराह भगवान जय-जयकार से गूंजा परिक्रमा मार्ग

सोरोंजी/कासगंज, अमृत विचार। सफला एकादशी पर तीर्थ नगरी में श्रद्धालुओं ने कांवड़ कांधे पर रखकर पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। भगवान श्रीवराह और गंग मैया की जय-जयकार से परिक्रमा मार्ग गुंजायमान हुआ। मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने देवदर्शन किए। भगवान की पूजा कर पुण्य लाभ कमाया। ब्राह्मण कल्याण सभा के तत्वावधान में सुबह सात बजे वराह मंदिर विश्राम घाट प्रांगण से हरिकीर्तन के साथ परिक्रमा प्रारंभ हुई। 

तीर्थ यात्री परिक्रमा लगाते हुए गंगा मैया और वराह भगवान की जय-जयकार कर रहे थे। वराह गोशाला पर भक्तों ने प्रसाद वितरण किया। परिक्रमा का दूसरा पड़ाव सूरज कुंड पर हुआ। श्रद्धालुओं ने दूधेश्वर, चंद्र कुंड, सीता राम मंदिर, बटुक भैरव मंदिर, गोस्वामी तुलसीदास जन्मस्थान, चौरासी घंटा वाली माता मंदिर में पहुंचकर देवदर्शन किए। श्रद्धालु ढोलक मंजीरा बजाते हुए हरि नाम का संकीर्तन करते परिक्रमा पथ पर आस्था के पग बढ़ाते चले जा रहे थे। 

ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक शरद पांडेय ने बताया कि सफला एकादशी के दिन व्रत और भगवान विष्णु की पूजा करन से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जो भी व्यक्ति पूरी श्रद्धा और सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करता है। उसे मृत्यु के बाद बैकुंठ की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से एक हजार अश्वमेध यज्ञ करने के बराबर लाभ मिलता है। योगेश उपाध्याय,  शिव बेंदेल,  हरिओम पचौरी, केशव महेरे, सोमदत्त पाठक, गंगा विष्णु माफीदार, उपेंद्र उपाध्याय, शशांक दीक्षित, आशीष भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कासगंज : दो लाख मोबाइलों में नमो एप डाउनलोड कराएं भाजपाई -विनोद चौधरी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा