छत्तीसगढ़: बसवराजू एस. होंगे मुख्यमंत्री के सचिव, आज जारी हुआ आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बसवराजू एस. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सचिव होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार बसवराजू एस. मुख्यमंत्री के सचिव होंगे।

इसके साथ ही उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। बसवराजू एस. मुख्यमंत्री के दूसरे सचिव होंगे।श्री पी.दयानन्द भी मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर पदस्थ है। 

ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़: इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना 15 जनवरी के बाद शुरू