रामपुर: सिपाही के शराब के नशे में सड़क किनारे पड़े होने का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। राहे रजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक सिपाही शराब के नशे में धुत होकर नाली के पास पड़ा है। उसके पैर नाली के अंदर हैं। जिसको युवकों ने उसको बाहर निकाला।

मामला एसपी तक पहुंचा,तो उन्होने सिपाही की जानकारी कराकर उसको तत्काल सस्पेंड कर दिया। बताते चलें कि राहे रजा के पास बनी नाली के पास एक सिपाही शराब के नशे में धुत पड़ा हुआ था। उसके पैर नाली में थे,जबकि उसके वर्दी भी कीचड़ में सनी हुई थी।

उसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। उसके पैर को बाहर निकाला। उसके बाद किसी ने वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जेाकि पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि सिपाही पुलिस लाइन में तैनात रोशन लाल है।इसको तत्काल प्रभाव से सस्पेड कर  दिया गया है।

 

संबंधित समाचार