खाना खा कर सोने गयी लड़की का खेत में मिला शव ,मौके पर पहुंची dog squad की टीम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर ,अमृत विचार। देहात कोतवाली के चकरपुर गांव में उस वक्त  सनसनी फैल गयी जब गॉव बाहर बाग के बगल के खेत में युवती का शव देखा गया। शव पर कई जगह चोट के निशान होने से उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की बात भी कही जा रही हैं।पुलिस के सामने सवाल तो यह भी हैं कि युवती अपने घर से खेत तक कैसे पहुंची बैरहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रहीं हैं।

GK_1668167584 (1)

आइये अब आप को हम पूरी खबर को बताते है कि आखिर पूरी घटना क्या हैं। कोतवाली देहात के प्रयागराज अयोध्या हाईवे से एक किलोमीटर पूरब में स्थित ग्राम पंचायत चकरपुर एक  युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या से चर्चा में है।मंगलवार की रात चकरपुर निवासी कोमल जिसकी उम्र 20 साल की थी।  कोमल शाम को भोजन करने के बाद अपने बिस्तर पर लेटने चली गई । साथ ही परिजन भी भोजन करने के उपरांत सो गए थे । रात में कोमल कब घर से गायब हो गई किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह होने पर स्थानीय लोग अपने-अपने खेतों की तरफ नित्य क्रिया व खेती बारी के काम से निकले तो देखा कि एक युवती का शव चकरपुर गांव के बाग के समीप खेत में पड़ा हुआ है । घटना की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैली तो देखने वालों का घटनास्थल पर तांता लग गया। स्थानीय लोगों के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत युवती की पहचान गांव के ही कोमल के रूप में की गई है। जिसकी जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल कोतवाली देहात पुलिस को दी है। देहात कोतवाल श्याम सुंदर ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन मे जुट गये । लंभुआ  क्षेत्राधिकारी अब्दुस सलाम भी घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की तथा डाग स्कवायड टीम भी मौके पर पहुंच कर सुबूत इकठ्ठा किया हैं। 

 

डीएसपी अब्दुससलाम ने कोतवाल श्याम सुंदर को घटना के शीघ्र खुलासे के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के उपरांत युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाल श्याम सुंदर ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही घटना की हकीकत सामने आएगी, अभी पुलिस जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पापा पुलिस में तो फिर क्यों टेंशन! युवकों की सरेआम गुंडागर्दी, पेशाब पिलाई फिर चप्पल पर थूक कर चटाया..जानें पूरा मामला

 
 

 

संबंधित समाचार