बिजनौर: 7 वर्षीय बच्ची की हत्या करने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी की मदद से मिली कामयाबी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। बिजनौर के नहटौर मे 7 वर्षीय बच्ची को गांगन नदी के किनारे ले जाकर हत्या करने वाला आरोपी सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया।आरोपी मृतका के मोहल्ले में ही अपने रिश्तेदारी में रह रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।मृतका के परिजनो ने एसपी से मिलकर आरोपी को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है।

नहटौर के मोहल्ला छापेग्रान निवासी तहसीन की 7 वर्षीय पुत्री अलशिफा सोमवार की शाम सात बजे से घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गई थी।उसका शव मंगलवार की शाम को गांगन नदी के किनारे झाड़ियो में पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीम में गठित की थी। सीसीटीवी को खंगालने पर पता चला कि एक सफेद कपड़े पहने युवक बच्ची को अपने साथ ले जा रहा है। 

सीसीटीवी फुटेज की मदद से ही पुलिस ने उसकी तलाश करनी शुरू कर दी। आरोपी मृतका के घर के पास ही निकला। वह अपनी खाला के घर करीब 5 महीना से रह रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी शादाब पुत्र दिलशाद मुज़फ़्फ़र नगर के मोहल्ला खालापार का रहने वाला है। और अपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है।

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।उधर मृतका के परिजनो ने एसपी से मिलकर फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है।एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस मामले की चार्जशीट सात दिनो के भीतर मजबूत साक्ष्यो के साथ कोर्ट में पेश की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- बिजनौर: झाड़ियों में मिला बालिका का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

संबंधित समाचार