चंडीगढ़ में 14 से 17 जनवरी तक होगा रंग मंडल का नाट्योत्सव
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सांस्कृतिक कार्य विभाग और टैगोर थिएटर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में रंग मण्डल, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का चार दिवसीय नाट्योत्सव 14 से 17 जनवरी तक टैगोर सभागृह में होगा।
चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से गुरुवार को बताया गया कि इस नाट्योत्सव में धर्मवीर भारती लिखित और रामगोपाल बजाज निर्देशित ‘अंधा युग’, इस्माइल चूनर लिखित और रामगोपाल बजाज निर्देशित ‘लैला मजनूं’, विजयदान देथा की कहानी पर आधारित अजय कुमार निर्देशित ‘माई री मैं का से कहूं’ और विभांशु वैभव लिखित और राजेश सिंह निर्देशित संगीतमय नाटक ‘बाबूजी’ का मंचन होगा।
ये भी पढे़ं- साहित्य ने मेरे मेडिकल करियर को प्रेरित किया: स्वास्थ्य देखभाल में मानविकी भी जरूरी, जानें डॉक्टर-कवियों का इतिहास
