रामपुर: आजम की सजा की अपील पर अधिवक्ताओं में हुई बहस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एमपी-एमएलए (सेशन कोर्ट) में चल रहीं तारीखें, शहजादनगर थाना क्षेत्र का मामला

रामपुर, अमृत विचार। आजम खां के भड़काऊ भाषण मामले में सजा पर अपील को लेकर गुरुवार को अधिवक्ताओं में बहस हुई। अब इस मामले में 16 जनवरी को बहस होगी। 

शहजादनगर थाने में आजम खां के खिलाफ लोकसभा चुनाव के दौरान वर्ष 2019 में नफरती भाषण देने का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। सुनवाई के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल ने आजम खां को 15 जुलाई को नफरती भाषण देने के मामले में दोषी मानते हुए दो साल की सजा एवं ढाई हजार रुपये का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई थी।

 निचली अदालत के फैसले के खिलाफ आजम खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की है, जिस पर सुनवाई चल रही है। गुरुवार को इस मामले में अधिवक्ताओं ने बहस की, जबकि सरकार की ओर से अपर महा अधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह, डीजीसी अमित सक्सेना और एसपीओ शिव प्रकाश पांडेय भी मौजूद रहे। अब इस मामले में 16 जनवरी को बहस होगी। इसके अलावा डूंगरपुर के मामले में मुरादाबाद जेल में बंद पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां ने वीसी के जरिए बयान दर्ज कराए। इस मामले में 17 जनवरी की तारीख लग गई।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: दढ़ियाल में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

संबंधित समाचार