पीलीभीत : शहर के नजदीक पहुंचा बाघ, घरों में दुबके लोग..वन विभाग और पुलिस मौके पर जुटी 

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

पीलीभीत, अमृत विचार।  शहर से महज दो किलोमीटर की दूरी पर  गया। पहले तो वन विभाग के कर्मी इसे लेकर बेपरवाह दिखे और जब वीडियो वायरल हुए तो टीम हरकत में आई। वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। भारी संख्या में लोग जुट गए।  इसके बाद बाघ को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। हालांकि वन अफसर खेत में लोकेशन का पता नहीं लगा पा रहे है।

WhatsApp Image 2024-01-11 at 10.28.00 PM

मामला गुरुवार रात का है। जंगल से दूर सुनगढ़ी क्षेत्र के रूपपुर गांव में बाघ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसके लेकर सूचनाएं दी लेकिन जिम्मेदार टाल गए। नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में एक रिजॉर्ट के पीछे खेत पर दिखा।

इसके बाद कुछ दूरी पर ही पेट्रोल पंप के पीछे की तरफ पहुंचा। फिर पुलिस यार सामाजिक वानिकी की टीम भी पहुंच गई। इसके बाद लोगों को जंगल से दूर शहर के नजदीक बाघ के आने का पता लगते ही शहर वासी परिवार लेकर पेट्रोल पंप पर जमा होने लगे। मगर रात की वजह से बाघ की लोकेशन पता लगाने में सफलता नहीं मिल सकी। 

WhatsApp Image 2024-01-11 at 10.27.59 PM

अटकोना से रेस्क्यू बाघिन होने की आशंका
बता दे कि दिसंबर 2023 के अंतिम सप्ताह में एक बाघिन जंगल से निकलकर आबादी में किसान के मकान में पहुंच गई थी। उसे रेस्क्यू कर करीब शहर से 40 किलोमीटर दूर जंगल में छोड़ा था। उसके कालर आईडी लगाई गई थी।

इसके बाद तीन दिन पहले भी बाघिन के जंगल के बाहर आने का शोर मचा रहा था। मगर जिम्मेदार नकारते रहे थे। अब जो खेत में है उसे वही बाघिन बताया जा रहा है। उसके कालर आईडी लगे होने की बात कही जा रही मगर विभागीय अफसर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कर पा रहे। 

घरों में कैद हुए लोग
जिस इलाके में बाघ दिखाई दे रहा है। वह वयस्त्तम इलाका है। ऐसे में बाघ का पता लगते ही दहशत फैल गई। लोग घरों में कैद हो गई। टीम के अलावा अन्य लोग कार में सवार होकर उक्त क्षेत्र में राउंड लेकर निगरानी में जुट गए।   कई वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इधर आसपास के लोग घरों में दुबके रहे। पुलिस भी बाद में आ गई और लोगों को पेट्रोल पंप से हटवाया गया।

असम चौराहा के पास खेत और झाड़ियों में बाघ दिखाई दिया है।  वह अटकोना से रेस्क्यू की गई बाघिन है या नहीं। अभी स्पस्त नहीं किया जा सकता। 
- देवऋषि, फारेस्टर सामाजिक वानिकी

संबंधित समाचार