बरेली: कृषि यंत्र लेने को ई-लॉटरी से 138 किसानों का चयन
बरेली, अमृत विचार। कृषि यंत्रीकरण की योजनाओं के तहत 10 हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए 138 किसानों का चयन किया गया।
उप निदेशक कृषि अभिनंदन सिंह ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना, नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन एवं नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल योजना के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र क्रय करने के लिए विकास भवन सभागार में डीएम रविंद्र कुमार और सीडीओ जग प्रवेश की मौजूदगी में ई-लाटरी निकली गई।
चयनित किसानों से कहा कि 10 फरवरी तक वे अनुदानित कृषि यंत्र का बिल अपलोड नहीं करेंगे तो चयन निरस्त हो जाएगा। यंत्र खरीदने से पूर्व कृषि यंत्रों के लिए इम्पैलन्ड कंपनी की पुष्टि upyantratraking.in पर करने की अपील की है। पीडी डीआरडीए तेजवंत सिंह, डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं- बरेली: कागजों में सिमटकर रह गया पीलीभीत बाईपास रोड का चौड़ीकरण, नया प्रस्ताव भेजने पर अटका सिक्सलेन
