लखनऊ: सीएम योगी ने मकर संक्रांति की प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- भगवान भास्कर से प्रार्थना है कि...
लखनऊ। सीएम योगी ने लोक आस्था के महापर्व मकर संक्राति की पूरे प्रदेशवासियों को बधाई दी है। सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट लिखी और कहा- लोक आस्था, समरसता और प्रकृति उपासना के महापर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई! भगवान भास्कर सभी की मनोकामना पूर्ण करें। माँ गंगा-यमुना-सरस्वती की कृपा सभी पर बनी रहे।
लोक आस्था, समरसता और प्रकृति उपासना के महापर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 15, 2024
भगवान भास्कर सभी की मनोकामना पूर्ण करें। माँ गंगा-यमुना-सरस्वती की कृपा सभी पर बनी रहे। pic.twitter.com/zIDgXZ5FW6
अयोध्या के लिए सीएम लाए बड़ी सौगात, पिंक आटो समेत इलेक्ट्रिक बसों का दिया तोहफा, डिजिटल टूरिस्ट एप भी किया लॉन्च
अयोध्या/लखनऊ। सीएम योगी आज रविवार को रामनगरी में थे। यहां सबसे पहले सीएम योगी ने भगवान रामलला के दर्शन करने के बाद हनुमान गढ़ी का रुख किया जिसके बाद सीएम योगी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए लता चौक पर झाड़ू लगाई। इसके बाद सीएम योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले जनता को मकर संक्रांति की बहुत बहुत बधाई दी और कहा कि हमारी अयोध्या नित नए सोपान छू रही है। अयोध्या ऐसी होगी कि दुनिया इस नगरी को देखती ही रह जाएगी।
सीएम योगी ने कहा कि हमने देश विदेश के पर्यटकों की सुविधा के लिए टूरिस्ट डिजिटल एप लान्य किया है। इस एप के माध्यम से देश दुनिया का कोई भी टूरिस्ट अब अयोध्या के पर्यटक स्थलों और मंदिरों की जानकारी ले सकेगा। सीएम ने बताया कि इस एप के माध्यम से अब कोई भी पर्यटक जान सकेगा कि कहां पर दशरथ जी का महल है कहां कनक भवन है, कहां हनुमानगढ़ी है।
कहां दिगंबर अखाड़ा है, कहां राम जी की पैड़ी है, गुप्तार घाट है अब इस एप से एक ऊंगली घुमाते ही पर्यटक सब जान सकेंगे। मतलब अब लोगों को एक सीकवेंस में ये पता चलेगा कि फलां फलां दर्शनीय स्थल कहां पर है। इससे वो भटकेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि हमने अयोध्या पुलिस की आधिकारिक वैबसाइट को भी आज लान्च कर दिया है। इससे भी जनता को बड़ा फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें: यूपी के दोनों डिप्टी सीएम, सहित बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, विधायकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने की शहर के मंदिरों में सफाई
