अंकित सक्सेना हत्याकांड : कोर्ट ने सजा पर दलीलों की सुनवाई 31 जनवरी तक की स्थगित  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने अंतर-धार्मिक प्रेम संबंध को लेकर फरवरी 2018 में पेशेवर फोटोग्राफर अंकित सक्सेना की हत्या के मामले में सोमवार को तीन दोषियों की सजा पर दलीलों की सुनवाई 31 जनवरी तक स्थगित कर दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार शर्मा ने 23 दिसंबर को सक्सेना की महिला मित्र शहजादी के माता-पिता अकबर अली और शहनाज बेगम तथा मामा मोहम्मद सलीम को मामले में दोषी करार दिया था। 

शहजादी के माता-पिता और मामा उसके इस प्रेम संबंध के खिलाफ थे। तीनों ने राष्ट्रीय राजधानी के खयाला इलाके में सक्सेना (23) पर चाकू से कई वार किये थे। तीनों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 34 (साझा मंशा के साथ कई लोगों द्वारा किया गया कृत्य) के तहत आरोपित किया गया था। शहनाज बेगम को, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए भी दोषी ठहराया गया था। सोमवार को, अदालत ने मामले की सुनवाई 31 जनवरी के लिए निर्धारित करते हुए कहा कि कुछ हलफनामे दाखिल नहीं किये गए हैं। 

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री ने एक लाख लाभार्थियों को जारी की पहली किस्त, बोले- 'जिनको कोई नहीं पूछता था उनको मोदी पूछता भी है और पूजता भी है'

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म