अमेठी: अनियंत्रित कार ने ढाबे पर खड़ी डीसीएम को मारी टक्कर, मैकेनिक और चालक की मौत, एक गंभीर
मुसाफिरखाना/अमेठी, अमृत विचार। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग हाइवे निकट सराय सुलेमान गांव के पास ढाबे पर खराब खड़ी डीसीएम में अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। जिसमें चालक और मैकेनिक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के सराय सुलेमान गांव निकट हाइवे रसोई रेस्टोरेंट के पास डीसीएम UP 92, T-7856 को बनवाने के लिए डीसीएम चालक आलोक पाण्डेय मैकेनिक शान मुहम्मद पुत्र इस्लाम से हाइवे के किनारे खड़ी डीसीएम को बनवा रहे थे। तभी लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रही कार ने डीसीएम के पास खड़े चालक और मैकेनिक को रौंदते हुए खड्ड में जा गिरी।
जिसमें डीसीएम चालक आलोक पाण्डेय (45) पुत्र शिव स्वरूप पाण्डेय निवासी महमूद पुर रेवाड़ी बुजुर्ग फतेहपुर, मैकेनिक शान मुहम्मद (35) पुत्र इस्लाम निवासी पूरे मलिक थाना मुसाफिरखाना की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं मैकेनिक के साथ हेल्पर कंजास निवासी देवा को घायलावस्था में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र पहुचाया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजने की कार्यवाही करने में जुटी है।
