लखनऊ: डिंपल यादव के जन्मदिन पर भंडारे का आयोजन, कंबल-साड़ियों का वितरण, बच्चों को बांटी पुस्तकें 

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

डिंपल यादव ने अपने जन्मदिन पर भंडारे का प्रसाद किया वितरित

जन्मदिन पर समाजवादी महिला सभा की ओर से आयोजित भंडारा

अमृत विचार, लखनऊ। मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी महिला सभा की ओर से सोमवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डिंपल यादव मौजूद रहीं। उन्होंने अपने जन्मदिन पर भंडारे में प्रसाद वितरित किया। साथ ही उन्होंने अपने जन्मदिन पर भंडारा में महिलाओं से मुलाकात की और जनता के बधाई संदेशों को स्वीकार किया। इस दौरान महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह, विधायक रविदास मेहरोत्रा, पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप, उदयवीर सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

लखनऊ डिंपल यादव के जन्मदिन पर भंडारे का आयोजन (4)

बता दें कि भंडारे का आयोजन महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव ने किया। इस मौके पर महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने कहा कि आज महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हमारी नेता का जन्मदिन जनसेवा करके मनाया गया हैं। वह सभी की प्रेरणास्रोत हैं। वहीं समाजवादी महिला सभा की विभिन्न पदाधिकारियों ने जन्मदिन पर अपनी विशेष भूमिका निभाई। 

डिंपल यादव के जन्मदिन पर बच्चों को बांटी मिठाई और पुस्तकें

लखनऊ डिंपल यादव के जन्मदिन पर भंडारे का आयोजन (3)

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन के मौके पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने गोमतीनगर में गरीब बच्चों को कॉपी-किताबें, रबर, पेंसिल तथा बिस्कुट बांटे। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने अलीगंज महावीर मंदिर लखनऊ के पास गरीबों को कम्बल तथा खिचड़ी बांटी। इस कार्यक्रम में ममता शर्मा, आशुतोष शर्मा, ज्ञानमती भार्गव के साथ महिला सभा की टीम ने सहयोग किया।  इसके अलावा अमेठी में जयसिंह प्रताप यादव ने गरीब बच्चों को मिठाई तथा पुस्तकें बांटी।

कानपुर-अयोध्या में कम्बल और साड़ियों का वितरण

लखनऊ डिंपल यादव के जन्मदिन पर भंडारे का आयोजन (2)

कानपुर के शांति स्थापना मिशन की ओर से समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन एवं प्रवक्ता डॉ0 नीतेन्द्र यादव भाईजी ने भंडारा का आयोजन किया। उन्होंने एक हजार कम्बल एवं एक हजार साड़ियों का वितरण भी किया। साथ में रिंकू गुप्ता, फिरोज अहमद, सोनू यादव आदि ने भी प्रसाद वितरण में सहयोग किया। वहीं अयोध्या में पूर्व विधायक पवन पाण्डेय ने ठंड से ठिठुरती एक हजार महिलाओं को कम्बल तथा तीन हजार से ज्यादा लोगों को भोजन वितरित किया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष विधानसभा रक्षाराम यादव ने अध्यक्षता तथा संचालन श्री गयादीन यादव ने किया।
 
ये भी पढ़ें:- लखनऊ: बीजेपी के दीवार लेखन अभियान की भूपेंद्र चौधरी ने की शुरुआत, लिखा- 'एक बार फिर मोदी सरकार'

संबंधित समाचार