प्रख्यात मलयालम लेखिका के बी श्रीदेवी का निधन, 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोच्चि। प्रसिद्ध मलयालम लेखिका के बी श्रीदेवी का मंगलवार को यहां त्रिपुनीथुरा में उनके आवास पर बीमारी के कारण निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह 84 वर्ष की थी और उनके परिवार में तीन बच्चे हैं। 

पारंपरिक ब्राह्मण समुदाय से आने वाली श्रीदेवी बहुत कम उम्र में लेखन जगत में आ गयी थीं और उन्होंने उपन्यास, कहानियां, बाल साहित्य समेत विभिन्न विधाओं में अपनी साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भारतीय पौराणिक कथाओं और लोककथाओं पर केंद्रित बाल साहित्य में उनके योगदान ने लोगों का ध्यान काफी आकर्षित किया। उन्होंने नंबूदरी ब्राह्मण समुदाय में महिलाओं के जीवन पर काफी कुछ लिखा। 

श्रीदेवी की प्रमुख रचनाओं में ‘यकंजम’, ‘परायीपेट्टा पनथिरुकुलम’, ‘अग्निहोत्रम’ आदि शामिल हैं। उन्हें साहित्य के क्षेत्र में समग्र योगदान देने के लिए प्रतिष्ठित केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनके निधन पर शेाक जताते हुए कहा कि श्रीदेवी ने अपने लेखन के जरिए सामाजिक कुरीतियों को उजागर किया। 

ये भी पढे़ं- शर्मिष्ठा मुखर्जी ने की प्रधानमंत्री से भेंट, ‘प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स किताब की भेंट