बरेली: यूजीसी नेट की परीक्षा में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग के नौ छात्रों का और बरेली कॉलेज की एक छात्रा का का चयन
बरेली, अमृत विचार : यूजीसी नेट दिसंबर 2023 की परीक्षा में रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के कई छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। विश्वविद्यालय परिसर के विधि विभाग के एलएलएम के नौ छात्रों ने परीक्षा पास की। वहीं बरेली कॉलेज की शिक्षाशास्त्र की छात्रा ने भी परीक्षा पास की।
विधि संकायाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने बताया कि एलएलएम के विद्यार्थियों मिस्बाह आफताब, प्रांजलि मिश्रा, विशेष रस्तोगी, तारिक सलाह, सृष्टि रोहिला, मो. आकाश, प्रेक्षा सिंह, सुधांशु शर्मा, आयुषी ने यू जी सी नेट की परीक्षा पास की है। अब यह सभी असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए योग्यता धारित हो गए हैं।
वर्तमान में छात्रा मिस्बाह आफताब एशियन लॉ कॉलेज में शिक्षिका, छात्र विशेष रस्तोगी और तारिक सलाह दोनों एसएस लॉ कॉलेज चंदौसी में शिक्षक हैं। छात्रा प्रांजलि मिश्रा विधि विभाग में पीएचडी की शोधार्थी हैं। कुलपति प्रो. केपी सिंह, डॉ. अमित सिंह, डॉ. शहनाज अख्तर, डॉ. लक्ष्यलता, डॉ. अनु शर्मा, डाॅ. लक्ष्मी, कामिनी विश्वकर्मा, नईमुद्दीन, अमित कुमार, अनुष्का मूलचंदानी, निधि शंकर, प्रियदर्शनी रावत, रविकर यादव, प्रीति वर्मा ने छात्रों को बधाई दी।
यूजीसी नेट परीक्षा में सनी ने लगाई हैट्रिक: शिक्षा शास्त्र विषय में छात्रा सनी कन्नौजिया ने तीसरी बार नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस उपलब्धि पर बरेली काॅलेज बरेली के शिक्षा संकाय के प्रो. एवं वर्तमान प्राचार्य डाॅ. राकेश कुमार आजाद, डाॅ. यशार्थ गौतम और अन्य शिक्षकों ने बधाई दी।
इरम और हरम ने उर्दू विषय में पास की परीक्षा: बरेली कॉलेज के उर्दू विभाग की एमए छात्रा इरम और हरम ने भी यूजीसी नेट परीक्षा पास की। विभागाध्यक्ष प्रो. नूरुल हक, प्रो. अहमद तारिक और डॉ. शैव्या त्रिपाठी ने बधाई दी।
ये भी पढ़ें - बरेली: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा लाइव देख सकेंगे लोग, 24 घंटे रहेगी बिजली
