बहराइच: हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, गगनभेदी नारों से गूंजा जरवल क्षेत्र
नगर में भगवान राम लक्ष्मण सीता एवं बाबा खाटू श्याम की निकाली गई शोभा यात्रा
जरवल/बहराइच, अमृत विचार। बहराइच के जरवल नगर मे शानिवार को भागवान राम, लक्ष्मण, सीता और बाबा खाटू श्याम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मोहल्ला कृष्णा नगर में स्थित राम जानकी मंदिर से निकाल कर पूरे नगर में भ्रमण कराई गई, जिसमें हजारों महिला और पुरुष शोभा यात्रा में शामिल रहे।
जरवल नगर में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और बाबा खाटू श्याम की शोभायात्रा मोहल्ला कृष्णा नगर में स्थित राम जानकी मंदिर से निकाली गई। शोभा यात्रा मोहल्ला अग्रवाल, जामा मस्जिद व चौक बाजार होते हुए लखनऊ बहराइच मार्ग पर भ्रमण करती रही।

उसके बाद घोसियाना रोड होते हुए राम जानकी मंदिर एवं बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंची लोगों ने जगह-जगह पर आरती की और आशीर्वाद लिया हजारों की संख्या में श्रद्धालु नारे लगाते रहे जो राम को लाए है हम उनको लाएंगे एवं हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, जो हार चुका है वह बाबा श्याम की शरण में जाता है तो वह व्यक्ति जीत कर ही वापस आता है क्योकि बाबा श्याम हारे का सहारा है।
इस मौके पर सचिन गर्ग, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, प्रमेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अमन अग्रवाल, अश्वनी अग्रवाल, चिंटू अग्रवाल, अशोक सोनी, संजय श्री वास्तव, संतोष श्री वास्तव, अमरदीप, डाक्टर सत्य प्रकाश गुप्ता, अस्मित रस्तोगी, लकी, रमेश चन्द्र जयसवाल, दिव्यांश, हर्ष श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव एवं समस्त अग्रवाल, श्रीवास्तव परिवार के साथ पुरुष, महिलाएं और पुलिस फोर्स मौजूद रही।
यह भी पढ़ें:-रामलला प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, कहा- हमारा सौभाग्य है कि हमें ईश्वर ने सद्बुद्धि दी
