Video : RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पहुंचे लखनऊ, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में होंगे शामिल
लखनऊ, अमृत विचार। कल सोमवार को अयोध्या में श्रीराम लला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न होगा। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। साथ ही देश विदेश से कई वीवीआईपी इस समारोह में हिस्सा लेंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत कुछ देर पहले ही लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचे, जहाँ कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक उनका स्वागत किया। मोहन भागवत लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हो गए जहाँ वे रामोत्सव में सम्मिलित होंगे।
Video : RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पहुंचे लखनऊ, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत pic.twitter.com/EzxyzRzkeS
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 21, 2024
ये भी पढ़ें -प्राण प्रतिष्ठा से पहले आरएसएस प्रमुख ने की अपील, अब कड़वाहट को खत्म करने का समय है, अयोध्या की पहचान...
