Kannauj Accident: रोडवेज ने बाइक सवारों को कुचला... तीन की मौत, कानपुर के फजलगंज डिपो की बस से हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में सड़क हादसे में तीन की मौत।

अलीगढ़-कानपुर हाइवे पर देर रात बाइक सवार तीन लोगों को रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

कन्नौज, जसोदा, अमृत विचार। अलीगढ़-कानपुर हाइवे पर देर रात बाइक सवार तीन लोगों को रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने तीनों की शिनाख्त कर ली है। शवों को जिला अस्पताल में रखवा दिया गया है। 

रविवार देर रात अलीगढ़-कानपुर हाइवे पर एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग गुरसहायगंज की तरफ जा रहे थे। जसोदा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कानपुर के फजलगंज डिपो की रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे तीनों लोग सड़क पर गिर गए।

इसके बाद बस तीनों को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में काशीराम कालोनी कन्नौज निवासी कुलदीप पुत्र फिरोज, काशीराम कालोनी हरदोई निवासी ऋषिकांत तथा सदर कोतवाली अंतर्गत जलालपुर पनवारा निवासी लक्ष्मी पत्नी पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। उनके क्षत-विक्षत शव रोड पर पड़े थे।

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर गुरसहायगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश शर्मा, जसोदा चौकी इंचार्ज सुनील चौधरी मौके पर पहुंचे और तीनों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि महिला की ससुराल जलालपुर गांव में है और उसका मायका जनपद कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में है। कोतवाल ने बताया कि युवक का मोबाइल मिला है, वह डिस्चार्ज है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

संबंधित समाचार