रामोत्सव : रामलला के आगमन की घड़ी नजदीक, मंदिरों में अखंड रामायण और सुंदर कांड का पाठ जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अयोध्या में रामलला के आगमन की घड़ी आ चुकी है। सोमवार यानि आज 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सारी तैयारी पहले ही पूरी की जा चुकी है। आध्यात्मिक नगरी अयोध्या के साथ ही पूरे प्रदेश और देश में आज उत्सव का माहौल है। लखनऊ में भी प्रभु श्री राम के आगमन की खुशी हर ओर देखी जा सकती है। हर तरफ सियाराम की धुन सुनाई पड़ रही है। जगह-जगह मंदिरों में अखंड रामायण और सुंदरकाण्ड का पाठ चल रहा है। मंदिरों के साथ ही सड़कों पर जगह-जगह भगवान श्री राम के चित्र के साथ हनुमान चालीसा तथा बजरंग बान की धुन से पूरा माहौल भक्ति मय हो गया है।

राजधानी के इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित भूतनाथ मंदिर, आम्रपाली स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर अखंड रामायण और सुंदरकांड का पाठ हो रहा है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ ही लखनऊ के मंदिरों तथा बाजारों में भंडारे का भी आयोजन शुरू कर दिया जाएगा।

5 - 2024-01-22T103927.429

आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की तरफ से प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर सोमवार यानी आज प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान लखनऊ के मुंशी पुलिया, हरिहर नगर, चिनहट फैजुल्लागंज, कुर्सी रोड, पुरनिया चौराहे पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। आलमबाग स्थित नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल की ओर से आज हनुमान मंदिर से रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह रथ यात्रा आलमबाग चौराहे से नटखेड़ा रोड जयप्रकाश नगर होते हुए एसबीआई रोड से होकर निकलेगी। इस अवसर पर आलमबाग चौराहे पर प्रसाद वितरण होगा।

ये भी पढ़ें -रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम LIVE: बने रहिये हमारे साथ, देखिये पल-पल की अपडेट

संबंधित समाचार