आज का इतिहास: आज ही के दिन वायु परिवहन और वायु डाक सेवा की हुई शुरुआत, जानें 23 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1474 - पेंटाट्यूच यहूदियों की पवित्र पुस्तकें पहली बार प्रिंट की गईं। ये मूसा की बनाई पांच पुस्तकें थीं। 1565 - टेलीकोटा की लड़ाई के बाद संपन्न हिन्दू साम्राज्य विजयवाड़ा का पतन हो गया। 1664 - शिवाजी के पिता शाहूजी का निधन हो गया। 

1897 - भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंकने वाले सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ। 1920 - वायु परिवहन और वायु डाक सेवा की शुरुआत। 1926 - महाराष्ट्र की राजनीति की नब्ज समझने वाले बाल ठाकरे का जन्म हुआ। 1965 - दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया। 1973 - अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा वियतनाम शांति समझौते की घोषणा। 

1976 - गौतम बुद्ध के लापता शहर कपिलवस्तु को खुदाई के बाद ढूंढ़ निकाला गया। 1977 - इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस के खिलाफ आम चुनाव लड़ने के लिए कई राजनीतिक दलों को मिलाकर जनता पार्टी की स्थापना की गई। 1989 - ताजिकिस्तान में शक्तिशाली भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत। 1997 - अमेरिका की पहली महिला विदेश मंत्री मेडलीन अल्ब्राइट ने राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की सरकार में पदभार संभाला। 

2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का पाकिस्तान के कराची से अपहरण कर लिया गया। बाद में उनकी हत्या कर दी गई। 2004 - मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू हुआ। 2020 - ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी। 2020 - भारतीय गृह मंत्रालय ने 'सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार' 2020 के विजेताओं की घोषणा की।

ये भी पढे़ं- 22 जनवरी: उन्मादियों की भीड़ ने आज के दिन ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों को जिंदा जलाया, जानिए प्रमुख घटनाएं 

 

संबंधित समाचार