बरेली: महिला की मौत, अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार।  एक महिला की शहर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।घटना की सूचना पर पहूंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत का सही कारण पता चलेगा।
थानके सकरआपुर धराजित निवासी 20 वर्षीय कुसुम पत्नी नेतराम ने 11 दिन पहले घर पर ही बेटी को जन्म दिया था। उनकी हालत खराब होने पर उसे शहर के पीलीभीत बाईपास रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीती देर रात उपचार के दौरान कुसुम की मौत हो गई।

मृतका के भाई छोटेलाल ने बताया डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से उसकी बहन की मौत हो गई। महिला की मौत पर परिजनों  ने अस्पताल में हंगामा किया। घटना की सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने महिला के शव  का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें-बरेली: लंबे समय के बाद खुले स्कूल, बच्चे रहे नदारद

संबंधित समाचार