...तो इसलिए होता है बैक पेन, शोल्डर और गर्दन में दर्द, इन तरीकों से पाएं छुटकारा
ज्यादातर लोगों में बैक, शोल्डर, नेक पेन के अलावा कई अन्य समस्याओं को देखा जाता है। सबसे बड़ी बात नए युवाओं में भी ये समस्या देखने को मिल रही है। सो कर उठने पर, गलत तरीके से कुछ नीचे उठाने पर या लगातार बैठने पर ये समस्याएं देखने को मिलती हैं।
अगर आपको भी इन समस्याओं से जूझना पड़ रहा है तो आज ही सतर्क हो जाएं। कहीं आपकी लापरवाही, अनदेखा करना ये दर्द पर्मानेंट दर्द ना बन जाए। अगर आप भी चाहते हैं इन समस्याओं से छुटकारा तो कुछ टिप्स हैं उन्हें जरूर फॉलो करें।
कंधे पर ना रखें ज्यादा वजन
अगर आप ऑफीस जाते हैं या घर से बाहर जा रहे हैं तो खास ध्यान रखें। बैग में उतना ही सामान रखें, जितना इस्तेमाल करने लायक हो। बैग को एक ही कंधे पर ना रखें, थोड़ी-थोड़ी देर के बाद बैग एक कंधे से दूसरे कंधे पर चेंज करते रहें।
फोन का ज्यादा इस्तेमाल ना करें
लगातार फोन से बात करने के दौरान गर्दन या शोल्डर में दर्द होने लगता है। अगर आपको भी दर्द का अनुभव हो तो फोन को कान पर लगाकर ज्यादा देर तक बात करें। लगातार कान पर मोबाइल के इस्तेमाल से दर्द होने की संभावना बढ़ जाती है।
गलत तरीके से झुकना
कभी कभी जल्दबाजी में कुछ नीचे गिरने पर या उठाने पर हम तुरंत झुक कर चीजें उठा लेते हैं, इससे कमर में लचक आने की संभावना बढ़ जाती है।हमेशा सूमो स्क्वॉट पोजिशन में बैठकर चीज़ों को उठाना चाहिए। यहां तक कि झाड़ू लगाने के लिए भी यही पोश्चर सजेस्ट किया जाता है।
यह भी पढ़ें- फाइबरयुक्त आहार प्रतिरक्षा प्रणाली, मस्तिष्क और समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
