बांग्लादेश से लाकर यूपी में खपा रहे थे बड़े पैमाने पर जाली नोट, लोकसभा चुनाव से पहले यूपी ATS ने दो को दबोचा
अमृत विचार लखनऊ: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी ATS को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने दो ऐसे लोगों को अरेस्ट किया है जो बांग्लादेश से बड़े पैमाने पर भारतीय जाली नोटों को यूपी के अलग अलग जनपदों में खपाने का काम कर रहे थे। ATS ने काफ़ी मात्रा में नोट भी बरामद हुए हैं। ATS के अधिकारियों ने बताया सूचना मिली थी की बांग्लादेश से भारतीय जाली मुद्रा को प. बंगाल के सहयोगियों के UP ATS माध्यम से फरक्का, मालदा के रास्ते उत्तर प्रदेश में लाकर अलग अलग जिलों में तस्करी के माध्यम से पहुंचाने वाले गैंग के दो सदस्य रु. 97500/- की भारतीय जाली मुद्रा के साथ वाराणसी से गिरफ्तार किए गये हैं।
बांग्लादेश में छपती है जाली नोट
उत्तर प्रदेश एटीएस को सूचना प्राप्त हुई थी कि उत्तर प्रदेश से कुछ लोग प. बंगाल के भारतीय जाली नोट तस्करों के गिरोह के संपर्क में हैं और प. बंगाल से भारतीय जाली मुद्रा जो बांग्लादेश में छपती है, को लाकर उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों में सप्लाई करते हैं।
ये हुए गिरफ्तार
दीपक कुमार, चंदन सैनिक को वाराणसी आजमगढ़ रोड स्थित लालपुर घनश्याम डिग्री कॉलेज के पास से रु. 97500/- की भारतीय जाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों ही फरक्का से अपने प. बंगाल के तस्कर साथियों के द्वारा बांग्लादेश से तस्करी के माध्यम से लाई गयी भारतीय जाली मुद्रा लेकर वाराणसी आए थे।
ये भी पढ़े : लखनऊ विश्वविद्यालय से भी पुराने सम्बद्ध शिया पीजी कॉलेज को सुप्रीम कोर्ट से मिली जीत
