Kanpur News: झंडारोहण के लिए स्कूल जा रही स्कूटी सवार शिक्षिका को ट्रक ने रौंदा; मौत... पति गंभीर रूप से घायल...
कानपुर में स्कूटी सवार शिक्षिका को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया।
कानपुर में झंडारोहण के लिए पति के साथ रमईपुर स्थित प्राइमरी स्कूल जा रही शिक्षिका को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। शिक्षिका की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रुप से घायल हो गया।
कानपुर, अमृत विचार। झंडारोहण के लिए पति के साथ रमईपुर स्थित प्राइमरी स्कूल जा रही शिक्षिका को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। शिक्षिका की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने पति को हैलट अस्पताल में भर्ती करा शव को पोस्टमार्टम भिजवाया।
सैय्यद नगर, रावतपुर गांव निवासी सीमा बेगम (56) रमईपुर स्थित प्राइमरी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। बेटे फैजान ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर सीमा पिता शमशाद अहमद खान के साथ सजावट का सामान लेकर स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं।
सीमा नौबस्ता बंबा के पास पहुंची ही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे शमशाद दूर जा गिरे। तेज रफ्तार ट्रक चालक सीमा को रौंदता हुआ भाग निकला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने घायल शमशाद को हैलट अस्पताल में भर्ती करा शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
