राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले इमाम के खिलाफ फतवा जारी, कॉल पर जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुख्य इमाम डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी के खिलाफ फतवा जारी हो गया है। बता दें 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुख्य इमाम डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी ने शामिल हुए थे, इसी को लेकर उनके खिलाफ फतवा जारी किया गया है।

वहीं इसको लेकर ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ ने कहा कि मुझे कल यानी कि रविवार को फतवा जारी किया गया है और साथ ही 22 जनवरी से ही धमकी भरी कॉल आ रही हैं।  

ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ ने कहा कि मुख्य इमाम होने के रूप में मुझे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से निमंत्रण मिला। मैंने दो दिनों तक विचार किया और फिर देश के लिए सद्भाव के लिए अयोध्या जाने का फैसला किया। जहां मेरा बहुत मान-सम्मान और प्यार से स्वागत किया गया। वहीं कहा कि फतवा कल जारी किया गया, लेकिन मुझे 22 जनवरी की शाम से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने कुछ कॉल रिकॉर्ड किए हैं, जिनमें कॉल करने वालों ने मुझे जान से मारने की धमकियां दी हैं।

ये भी पढे़ं-  नशे में झूमती फसलें किसानों को दे रही ज्यादा मुनाफा, पैदावार बढ़ाने के लिए पिलाई जा रही शराब

 

संबंधित समाचार