ED करती रही तलाश... 40 घंटे के बाद रांची में दिखे हेमंत, 2 BMW कार के साथ 36 लाख कैश किया जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। करीब 40 घंटे के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को रांची में अपने आधिकारिक आवास पहुंचे जहां उनके द्वारा सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। 

सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री आधी रात के बाद यहां अपने आधिकारिक आवास पहुंचे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक पदाधिकारी ने बताया कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों को राज्य की राजधानी से बाहर नहीं जाने और राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को एक बैठक में भाग लेने को कहा गया है। 

एक विधायक ने कहा कि यह बैठक मौजूदा राजनीतिक स्थिति और बुधवार को मुख्मयंत्री से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जाने वाली पूछताछ को लेकर रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है। सोरेन (48) ने प्रवर्तन निदेशालय को ईमेल भेजकर सूचित किया था कि वह बुधवार को दोपहर एक बजे अपने आवास पर अपना बयान दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। 

प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम कथित भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धनशोधन के एक मामले की जांच के संबंध में पूछताछ करने के लिए सोमवार को सोरेन के दक्षिण दिल्ली स्थित 5/1 शांति निकेतन आवास पहुंची और 13 घंटे से अधिक समय तक वहां डेरा डाले रही। इस दौरान उन्होंने परिसर की तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने सोरेन के दिल्ली स्थित आवास की तलाशी के बाद 36 लाख रुपये, एक एसयूवी और कुछ ‘‘आपत्तिजनक’’ दस्तावेज जब्त किए हैं।

यह भी पढ़ें- भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का बिहार में आज दूसरा दिन, राहुल गांधी पूर्णिया में एक रैली को भी करेंगे संबोधित

संबंधित समाचार