Loksabha election 2024 : समाजवादी पार्टी ने जारी की 16 प्रत्याशियों की लिस्ट, मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगी डिंपल यादव
लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने अपने 16 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के एक्स हैंडल से जारी लिस्ट के अनुसार डिंपल यादव आगामी लोकसभा चुनाव में मैनपुरी सीट से मैदान में उतरेंगी। गौरतलब है कि इसके पहले सपा की तरफ से राष्ट्रीय लोकदल को 7 सीटों पर चुनाव लड़ाने के लिए लिस्ट जारी की गई थी। इसके साथ ही पार्टी की तरफ से कांग्रेस को 11 सीटें आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी के लिए दी गई हैं।
गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन में इस समय बड़ा उलटफेर हुआ है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार भाजपा के साथ आ गए हैं। इसके बाद लोकसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन की राह कठिन हो गई है।

यूपी में कांग्रेस ग्यारह सीटों पर चुनाव लडे़गी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बात का एलान कर दिया था। अखिलेश यादव ने इसे गठबंधन की सौहार्दपूर्ण शुरुआत बताया और दावा किया है कि उनकी पीडीए की रणनीति इतिहास बदल देगी।
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पश्चिमी यूपी की चार सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इनमें से एक सीट अमरोहा की हो सकती है, जहां कुंवर दानिश अली सांसद है। उन्हें पिछले महीने दिसंबर में ही बसपा से निष्कासित किया गया है। पश्चिमी यूपी के अलावा पूर्वांचल और बुंदेलखंड में भी कांग्रेस को सीटें दी जा सकती है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 30, 2024
सपा की पहली लिस्ट में ओबीसी प्रत्याशियों का बोलबाला
यूपी में कांग्रेस के लिए 11 सीटें छोड़ने के बाद मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने 16 लोकसभा सीटों पर आने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। सपा की इस पहली लिस्ट में सबसे ज्यादा 11 सीटें ओबीसी के खाते गई हैं। सूची में जिन 11 ओबीसी चेहरों को जगह मिली है उसमे 4 कुर्मी, 3 यादव, 2 शाक्य, 1 निषाद और 1 पाल बिरादरी के हैं। इसके अलावा एक मुस्लिम, एक दलित, एक ठाकुर, एक ब्राह्मण और एक खत्री को टिकट दिया गया है।
ये भी पढ़ें -लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में 105 आईपीएस अधिकारियों के एक साथ हुए तबादले, सूची जारी
