शाहजहांपुर: सपा ने प्रदेश सरकार के विरोध में किया मौन सत्याग्रह
शाहजहांपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने गांधी जयंती पर प्रदेश सरकार के विरोध में गांधी प्रतिमा के पास मौन सत्याग्रह किया। इसमें हाथरस कांड में किशोरी के साथ हुई हैवानियत का मुद्दा उठाया गया। प्रशासन द्वारा परिवार की गैरमौजूदगी में किशोरी के अंतिम संस्कार का विरोध किया गया। गांधी जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने गांधी जयंती पर प्रदेश सरकार के विरोध में गांधी प्रतिमा के पास मौन सत्याग्रह किया। इसमें हाथरस कांड में किशोरी के साथ हुई हैवानियत का मुद्दा उठाया गया। प्रशासन द्वारा परिवार की गैरमौजूदगी में किशोरी के अंतिम संस्कार का विरोध किया गया।
गांधी जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जनपदों में सपा कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के समीप मौन सत्याग्रह कर विरोध प्रकट किया। शुक्रवार को सुबह 10 बजे सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी भवन स्थित गांधी प्रतिमा के पास मौन आंदोलन किया।
मौन तोड़ने के बाद सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि हाथरस कांड में हैवानियत की शिकार किशोरी का अंतिम संस्कार उसके परिवार की गैरमौजूदगी में करा दिया जो कि सरासर गलत है। इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। किसान विरोधी बिल के जरिए किसानों को खेत मालिक की जगह सरकर ने खेत मजदूर बनाने की साजिश की है। सत्ता द्वारा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का दमन किया जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है, साथ ही बेरोजगारी अपने चरम पर है।
सत्याग्रह करने वालों में नगर अध्यक्ष कपिल सिंह, प्रदीप पांडेय, उपेंद्र सिंह, डॉ. नवनीत यादव सैय्यद रिजवान अहमद, गायत्री वर्मा, नीरज मिश्रा, श्रुति गुप्ता, विजय सिंह, सुखवीर सिंह मिश्री लाल आदि शामिल रहे।
