बरेली: सरकारी एंबुलेंस में फर्जी मरीजों की संख्या दिखाकर भुगतान कराने का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : जीवन दायिनी स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने 108 और 102 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है एंबुलेंस में मरीजों की फर्जी संख्या दिखाकर सरकार से भुगतान लिया जा रहा है। कर्मचारियों ने शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है।

जिला महामंत्री दिनेश मौर्य ने ज्ञापन में कहा है कि कंपनी लगातार अपने कर्मचारियों पर दबाव बनाकर फर्जी मरीजाें की संख्या बढ़वाती है। प्रति मरीज के हिसाब से निर्धारित रकम कंपनी को सरकार देती है। आरोप है कि ज्यादा संख्या दिखाने का दबाव इसलिए बनाया जाता है, जिससे कंपनी काे अधिक पैसा मिल सके। इसके अलावा कई और भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें - बरेली: कालीबाड़ी की एक फर्म में टीडीएस सर्वे करने पहुंची आयकर विभाग की टीम, की जा रही जांच

संबंधित समाचार