सुलतानपुर: पूर्व सांसद जयभद्र सिंह का निधन, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर के पूर्व सांसद जयभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। जयभद्र सिंह जिले के धनपतगंज ब्लॉक अंतर्गत मायंग के मूल निवासी थे। पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

दिवंगत सांसद वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। उनके सामने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी परिवार की संबंधी दीपा कौल कांग्रेस की प्रत्याशी बनीं थी। उस चुनाव में भाजपा ने प्रदेश के कद्दावर नेता सत्यदेव सिंह को मैदान में उतारा था, लेकिन उनका पर्चा खारिज हो गया था और भाजपा लड़ाई से बाहर हो गई।

बसपा के जयभद्र सिंह ने सपा के उम्मीदवार पूर्व मंत्री रहे रामलखन वर्मा को पराजित कर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में दीपा कौल चौथे स्थान पर थी। निर्दल उम्मीदवार पूर्व विधायक पवन पांडेय तीसरे स्थान पर रहे थे।

जयभद्र सिंह इसौली के पूर्व विधायक स्व. इंद्रभद्र सिंह के चचेरे भाई हैं। इसौली से दो बार के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू और धनपतगंज के ब्लॉक प्रमुख रहे यशभद्र सिंह मोनू के चचेरे चाचा हैं। जयभद्र सिंह के पुत्र मणिभद्र सिंह वर्ष 2009 के इसौली से उप चुनाव में सपा से चुनाव लड़े और तीसरे स्थान पर रहे। मौजूदा समय में वे भाजपा से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: फावड़ा और झाड़ू की जगह हाथ में माउस व फाइलें, बाबू बन दफ्तर का काम निपटा रहे सफाईकर्मी

 

संबंधित समाचार