UP: 2500 वक्फ संपत्ति पंजीकृत, प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा रामपुर
रामपुर, अमृत विचार। उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्ति पंजीकरण मामले में रामपुर उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहा है। अब तक जिले से लगभग 2500 वक्फ सफलतापूर्वक पोर्टल पर दर्ज किए जा चुके हैं।
वक्फ कोऑर्डिनेटर अनस नदीम ने बताया कि वे संपत्ति जो पहले रिकॉर्ड में दर्ज थीं, लेकिन किसी कारणवश उम्मीद पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाए थे। उनके लिए अब पहले लखनऊ ट्रिब्यूनल से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अनुमति प्राप्त होने के बाद ही ऐसे वक्फ को उम्मीद पोर्टल पर अपलोड किया जा सकेगा। इस उद्देश्य से संबंधित व्यक्ति सीधे लखनऊ ट्रिब्यूनल भी जा सकते हैं। अथवा नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
जिन लोगों ने अपना वफ्फ उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करा लिया है, वे कम से कम सप्ताह में एक बार अपने वक्फ की स्थिति अवश्य जांचते रहें। स्थिति जांचने के लिए पोर्टल पर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। यदि इस दौरान किसी प्रकार की समस्या या कठिनाई आती है तो वक्फ कोऑर्डिनेटर अनस नदीम संपर्क कर सकते हैं।
